{"_id":"64bc21cfe6bc86c7ed0ac0d6","slug":"traffic-diverted-as-the-number-of-kanwariyas-increased-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-1655-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही यातायात किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही यातायात किया डायवर्ट
विज्ञापन
जलालाबाद। पांचाल घाट से गंगाजल भरकर गोला पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते याकूबपुर तिराहे व फर्रुखाबाद हाईवे पर बैरियर लगाए गए हैं। भारी वाहन रोके गए, हालांकि बाद में उन्हें धीमी गति से पास करा दिया गया। इस रूट डायवर्जन से लोगों को मंगलवार दोपहर तक परेशानी रहेगी।
सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक होने की संभावना के चलते याकूबपुर तिराहे व बारहपत्थर के अलावा बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर बैरियर लगाकर ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त फर्रुखाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन बझेड़ा वाली पुलिया के पास भी पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। सरकारी बसों का संचालन शनिवार को भी बदले मार्ग से होता रहा। विभिन्न तरह के बड़े वाहनों को नगर सीमा से बाहर ही रोकने की प्रक्रिया पुलिस ने शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी थी।
सड़क पर भीड़भाड़ न होने पर वाहनों को एक-एक कर निकाला जाता रहा। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर यह प्रक्रिया शनिवार दिन में भी लागू रही, जबकि जलालाबाद से कांट होकर शाहजहांपुर के बरेली मोड़ तक जाने वाले रोड को सरकारी बसों को छोड़कर भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रखा गया।
विज्ञापन
सीओ अजय राय और इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी पेट्रोलिंग के जरिये सभी रूटों पर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शनिवार को कांवड़ लेकर आने जाने वाले भक्तों की संख्या काफी रही, जिसके चलते प्रशासन ने यातायात को लेकर कोई नरमी नहीं बरती। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ शनिवार को जल लेकर गोला जाने वाले कांवड़ियों के दल कुछ घंटों के अंतराल पर निकलते रहे।
आज कांवड़ियों का आवागमन बढ़ने की संभावना
सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए अगले दो दिन तक कांवड़ियों के जत्थों में इजाफे की संभावना है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांवड़ यात्रियों के आने पर नेशनल हाईवे पर एक लेन को बंद कराकर दूसरी तरफ से यातायात को पास कराने की तैयारी है। वहीं बरेली से भी वार्ता कर ली गई, जिससे बरेली से आने वाले वाहनों को इधर से गुजारने के बजाय दूसरे मार्गों से रवाना किया जाएगा।