{"_id":"56f1a6354f1c1b4304f14da9","slug":"traders-took-the-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली
Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली
Link Copied
आभूषण व्यवसाय पर एक्साइज टैक्स लगाने और दो लाख व इससे अधिक मूल्य के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के प्रस्ताव का विरोध कर रहे सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को सदर बाजार से बाइक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह रैली सदर बाजार कोतवाली से शुरू होकर, मोहल्ला बाकरगंज होकर सांसद कृष्णाराज के आवास के सामने पहुंची। जहां व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। सांसद के शहर में न होने का पता लगने पर सराफा व्यापारी वहां से आगे बढ़ लिए। चौक सराफा मार्केट होकर जलालनगर पहुंचने पर व्यापारियों ने बैठक की और अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन से अग्रिम निर्देश मिलने तक बाजार बंदी जारी रखने का निर्णय किया। प्रदर्शन में मुन्ना लाल चंदेल, विनोद सराफ, पंकज वर्मा सराफ, राजीव सिंह, प्रभाकर वर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, विनीत गुप्ता, अनुभव मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।