फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders suggested to the government to reduce GST rates

व्यापारियों ने जीएसटी दरें घटाने का सरकार को दिया सुझाव

Sat, 05 Feb 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traders suggested to the government to reduce GST rates
शाहजहांपुर में शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित कैंप कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक कर बजट पर चर्चा की। व्यापारियों ने बजट की कमियां को रेखांकित करते हुए कई सुझाव दिए। उनका कहना है कि सरकार जीएसटी की उच्चतम दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि बजट में काफी कमियां रह गई हैं, लेकिन सरकार व्यापारियों के सुझाव को स्वीकार कर ले तो आयकर छूट सीमा में बढ़ोतरी की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी की उच्चतम दर प्रत्यक्ष रूप से व्यापारी व परोक्ष रूप से उपभोक्ताओं को प्रभावित करती है। व्यापारियों ने पिछले दिनों कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र व जूते-चप्पलों पर जीएसटी कम करने की मांग रखी थी, जिस पर कोई भी बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय व्यापारी बिजली के फिक्स चार्ज को लेकर कोरोना काल में काफी प्रभावित रहे हैं। इसलिए सरकार फिक्स चार्ज माफ करे अथवा उसमें कोई रियायत दे। आयकर छापों में मिलने वाली रकम शत प्रतिशत जब्त किए जाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून गलत है और वापस होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर दाता पैन कार्ड धारक का सरकार द्वारा बीमा कराने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार उद्योग लगाकर नई नौकरियों का सृजन करें और व्यापारियों को पांच साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए। महानगर महामंत्री अमित शर्मा, पंकज टंडन, अंकित गुप्ता, अखिल मिश्रा, सचिन अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed