{"_id":"57f3b2ac4f1c1bcd4e26f661","slug":"traders-raging-on-electricity-defaulters-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों को जेल भेजने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों को जेल भेजने पर भड़के व्यापारी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बकाएदारों को जेल भेजने पर भड़के व्यापारी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की मामूली रकम बकाया होने पर भी उपभोक्ताओं को जेल भेजने पर व्यापारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारियों ने इस मुद्दे को लेकर बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद मिले अधिशासी अभियंता विवेक पटेल का घेराव करके उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। एक्सईएन ने बिलों में गड़बड़ी विभाग स्तर पर सुधारे कराए जाने का आश्वासन दिया।
पॉवर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता राजस्व ने गत माह यहां आकर बकाया बिजली राजस्व की प्रगति वसूली जांची थी। लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्तियां कम पाए जाने पर उन्होंने दो हजार रुपये और इससे अधिक रकम के बकाएदारों के कनेक्शन काटने और उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में विभागीय अभियंताओं ने कार्रवाई शुरू की तो उसकी चपेट में ऐसे उपभोक्ता भी आने लगे, जिन्होंने लिपिकीय त्रुटि सुधारे नहीं जाने के कारण अपने बिल जमा नहीं किए थे।
इस संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से लेकर उपखंड अभियंता तक संपर्क करके गलत बिलों में सुधार कराने की मांग की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर संगठन से जुड़े व्यापारी जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता और नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के संयुक्त नेतृत्व में बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन जा धमके। व्यापारियों की नारेबाजी सुनकर एक्सईएन विवेक पटेल ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन तैश में डूबे व्यापारियों के समूह ने उनका घेराव करके धाराप्रवाह तरीके से अपनी बात कहनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष ने इस बात पर सख्त आपत्ति की कि लिपिकीय गलती के बदले मामूली रकम के देनदार सम्मानित उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। नगर अध्यक्ष सचिव बाथम ने एक्सईएन को ज्ञापन के साथ ऐसे ही एक उपभोक्ता के दस्तावेज प्रस्तुत करके कहा कि सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएं जिनके बिल छह माह पुराने अथवा जिन पर दस हजार रुपये से अधिक बकाया हो।
एक्सईएन पटेल ने इस मांग को सहमति देते हुए कनेक्शन काटने के अभियान में इस मानक से पॉवर उपभोक्ताओं को अलग रखा जाएगा। उन्होंने घर बैठे बिल जमा कराने के लिए दोनों विभागीय मोबाइल वैन मोहल्ला वार भ्रमण पर लगाने का भी आश्वासन दिया। प्रदर्शन में नारायण दास अग्रवाल, अमित शर्मा, उवैस हसन खां, शशांक कौशिक, सगीर अहमद अंसारी, महावीर अग्रवाल, अमित गर्ग, फुरकान अली, शब्बन अली, दिलशाद खां, सच्चिदानंद, अभिषेक गुप्ता, विजय बियानी आदि शामिल रहे।