{"_id":"594426134f1c1bf14b8b496e","slug":"traders-question-questions-on-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सराफा व्यापारी रोहित की गोली लगने से हुई मौत का 48 घंटे के अंदर खुलासा करने की एसपी से मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने एसपी केबी सिंह को दिए पत्र में कहा है कि जिले में कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। सराफा व्यापारियों पर कुछ ज्यादा ही हमले हो रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम घनी आबादी के बीच रोहित वर्मा की गोली लगने से मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। रोहित की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घरवालों का कहना है कि रोहित को किसी ने गोली मारी है। लिहाजा मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए। व्यापारियों ने 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने की मांग की है। व्यापारी नेता ने मृतक के भाइयों से मिलकर उन्हें दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।
आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज सराफ ने भी व्यापारियों की बैठक में कानून व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस संभ्रांत लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने में मशगूल हैं। व्यापारी नेता ने कहा कि रोहित वर्मा की हत्या इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
बैठक में रमेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद, अजय मोहन, जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओमबाबू, मुन्ना वाजपेयी, रतन वर्मा, तौफीक अहमद, मुख्तार हसन, बाल कृष्ण रस्तोगी, विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।