शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने ज्ञापन में कहा है कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों एवं उपभोक्ता की लाइट कट रही है। विभाग के प्रीपेड मीटर का सर्वर काम नहीं कर रहा है। बिल एप में जमा करने के बाद पेमेंट अपडेट नहीं हो रहा। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट होने की डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
बिना किसी आधार के वर्षों पुरानी रिकवरी भेजी जा रही है। प्रीपेड मीटर लगने के बाद मोबाइल में एप डाउनलोड नहीं हो रहा है। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सैयद अनवर मियां, संजीव गुप्ता, मोहम्मद नदीम मंसूरी, पवन गुप्ता, ज़ुबैर आदि व्यापारी मौजूद रहे।