{"_id":"6282b46a9aa62a56085e0408","slug":"traders-honored-the-rickshaw-driver-shahjahanpur-news-bly4850904156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी के लिए रिक्शा चालक को व्यापारियों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी के लिए रिक्शा चालक को व्यापारियों ने किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर र?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की महानगर इकाई ने खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर सोमवार को रिक्शा चालक लईक को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया।
रिक्शा चालक लईक अहमद तारीन टिकली के लीड कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को घरों से लाने-ले जाने का काम करते हैं। दो दिन पहले उन्हें बच्चों को घर छोड़कर स्कूल लौटते समय शास्त्रीनगर में पुरानी बच्चा जेल के पास रुपयों से भरी थैली पड़ी मिली। उन्होंने थैली स्कूल की प्रधानाचार्य तराना जमाल को सौंप दी। सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट वायरल होने पर रकम गिरने से परेशान मदराखेल निवासी कृष्ण गोपाल भारद्घाज ने उनसे संपर्क साधा।
स्कूल प्रबंधक मोहम्मद जमाल की मौजूदगी में लईक ने रकम की थैली उसके मालिक को लौटा दी। इसके लिए व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ आदि ने लईक अहमद को शाल ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर संगठन की ओर से सम्मानित किया। लीड कान्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल समेत अमित शर्मा, शशांक कौशिक, अशोक गुप्ता, सलाउद्दीन, महेंद्र दुबे, अजय गुप्ता, लकी खां, अनुज देव गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।