फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders demonstrated in front of Municipal Corporation office

व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated in front of Municipal Corporation office
शाहजहांपुर के नगर निगम में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल कंछल गंट से जुड़े व्यापारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बाजारों में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की विभिन्न बाजार इकाइयों से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों का शिष्टमंडल नगर आयुक्त संतोष शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं पर एक सप्ताह में कार्रवाई करने का व्यापारियों से वादा किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि इससे पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन उन पर न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही कृत कार्रवाई के बारे में संगठन को अवगत कराने की जरूरत समझी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन कूड़े के ढेर में फेंकने को नहीं दिए जाते। इसलिए आज ज्ञापन रिसीव कराएंगे ताकि उसका साक्ष्य निगम कार्यालय में भी मौजूद रहे और उस पर काम हो सकें।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि इन दिनों रात में चोरों की अफवाह होने से व्यापारियों और आम जनता में भय का माहौल बना है, लेकिन कई बाजारों में बरसात होने से हाई मास्ट लाइटें खराब होने भी उनको बदला नहीं जा रहा है। यह भी कहा कि सीवर लाइन का जहां पर काम हो गया है, वहां गड्ढे भरवाकर सड़कें समतल कराई जाएं। उन्होंने घंटाघर-तारीन टिकली मार्ग पर सीवर लाइन की टीन हटाने और बहादुरगंज पचराहा से पुरानी आतिशबाजी मार्केट वाली जर्जर लिंक रोड का नवीनीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता बाथम ने बताया कि नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं पर कार्रवाई के बाद अगले बुधवार को वार्ता के लिए फिर बुलाया है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सेठ, शशांक कौशिक, अमित शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन, कंचन गुप्ता, अखिल मिश्रा, पंकज टंडन, लकी खान, महेंद्र दुबे, वीरपाल सिंह, सरताज अली, आसिफ खान, मुश्ताक अहमद, गोपाल गुप्ता, फुरकान खां, राजेश खन्ना, शिव कुमार गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अजीत पाल सिंह, मुशीर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed