फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders accused the Inspector in charge of indecency, CO arranged talks

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता का लगाया आरोप, सीओ ने कराई वार्ता

Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traders accused the Inspector in charge of indecency, CO arranged talks
तिलहर में सीओ से वार्ता करते व्यापारी। संवाद
तिलहर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता उर्फ रिंकू ने तमाम व्यापारियों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ज्योति यादव ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। भविष्य में संयमित भाषा का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान व्यापारियों से बातचीत में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए। इसके विरोध में व्यापार मंडल मिश्र गुट के नगर अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, कंछल गुट के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित कई व्यापारी सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक ने हितेश गुप्ता, महामंत्री चांद अंसारी, महामंत्री जाहिर अली सहित अन्य व्यापारियों से अभद्रता की और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सीओ ज्योति यादव ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रभारी निरीक्षक को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि भविष्य में व्यापारियों और आम जनता से बातचीत करते समय भाषा शैली संयमित और सहयोगात्मक रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ है, लेकिन यदि व्यापारियों के साथ अभद्र भाषा या गाली-गलौज का रवैया अपनाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति बनने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, सिराज अली, रोहित गुप्ता, श्याम अग्रवाल, शिवम गुप्ता, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed