फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor trolleys loaded with sugarcane jammed in front of Bajaj Sugar Mill on Banda Bilsanda Marg

बंडा बिलसंडा मार्ग पर बजाज चीनी मिल के सामने गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम

Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolleys loaded with sugarcane jammed in front of Bajaj Sugar Mill on Banda Bilsanda Marg
बंडा बिलसंडा मार्ग पर बजाज चीनी मिल के सामने लगी गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन - फोटो : POWAYAN
बंडा। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगने से रोजाना जाम लग रहा है। वाहन चालक गांवों के रास्ते दस किमी का फेर काटकर गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को चौथे दिन भी जाम जैसी स्थित रही।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल गेट पर तमाम किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना लेकर पहुंचते हैं। इसके अलावा तमाम सेंटरों से ट्रकों के माध्यम से भी गन्ना पहुंचता है। मंगलवार को मिल के सामने बंडा बिलसंडा मार्ग पर भारी जाम रहा। किसानों ने बताया कि वह लोग तीन दिन से गन्ना लेकर खड़े हैं, लेकिन तौल बेहद धीमी गति से होने के कारण सर्दी में रोड के किनारे खड़ा होना पड़ रहा है। शिकायत पर भी मिल के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को काफी देर तक जाम लग जाने के कारण वाहन चालकों को गांव के रास्तों से दस किलोमीटर का फेरा काट कर बंडा और बिलसंडा की ओर जाना पड़ा।
बजाज चीनी मिल के जीएम (केन) हितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोसायटी के सर्वर में कमी की वजह से एडवांस इंडेट जारी हो गया था। इस कारण ज्यादा किसान गन्ना लेकर मिल आ गए और जाम जैसी स्थिति हो गई। चीनी मिल में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से भी पेराई क्षमता कम हो गई है। दो दिन में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed