फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor - trolley to be vulnerable to the death of young man

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपु
ब्यूरो /शाहजहांपु Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley to be vulnerable to the death of young man
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रक्शा में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 40 वर्षीय किशनपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रक्शा निवासी किशनपाल रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर पड़ी मसूर देखकर अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव महासिर निवासी सरोज तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आया, जिसकी चपेट में आकर किशनपाल घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-चालक और उसके एक साथी को पकड़ लिया। इस हादसे में गंभीर चोटें आने से कुछ देर बाद किशनपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई चालक को हिरासत में ले लिए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम 
किशनपाल की मौत से घर कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशन पाल ने 19 वर्षीय बेटी ज्ञानदेवी की शादी कर दी थी। उसके अलावा उनके 15 वर्षीय बेटा अमित, 12 वर्षीय ललित, आठ वर्षीय दीपक, चार वर्षीय नन्हे है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार घायल 
शाहजहांपुर। अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों चार लोग घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कांट क्षेत्र के गांव बरौर निवासी राजेश सिंह शनिवार की सुबह नेशनल हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल से दवाई दिलाने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक में सामने आई तेज रफ्तार में आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें अनुपम और राजेश दोनों घायल हो गए। वहीं जलालाबाद क्षेत्र के गांव मझरा निवासी 35 वर्षीय सोवरन बाइक पर पत्नी मुन्नी और पांच वर्षीय बेटी उपासना के साथ मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जैतपुर में अपने बहनोई के घर गए थे। वहां से लौटते समय जरियनपुर मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में सोवरन और उपासना घायल हो गई, जबकि मुन्नी मामूल रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार में ट्राली से भिड़ा ट्रक
खुटार। शुक्रवार रात खुटार पुवायां मार्ग पर गेंहुआ मोड़ के पास खुटार की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने ईंटो से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली निगोही से ईंट लेकर पलिया जा रही थी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक निगोही के गांव भटिउरा प्रथ्वीपुर निवासी तौलेराम और उसका साथी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक रौसर कोठी निवासी रघू भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed