{"_id":"6626f7ffbcfce71dcf074ed4","slug":"tractor-driver-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-on-the-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117269-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर मिला शव
Tue, 23 Apr 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव लधौली निवासी रामगुलाम के 26 वर्षीय पुत्र परविंदर कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव पुवायां-लधौली लिंक मार्ग पर खून से लथपथ मिला। पुलिस के अनुसार, उनकी हादसे में जान गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव के बाहर मुख्य रोड पर स्थित कुर्रम के ईंट भट्ठे में परविंदर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट की ढुलाई करते थे। रविवार शाम गांव का युवक उसे बुलाकर ले गया था। रात करीब आठ बजे पुवायां-लधौली लिंक मार्ग पर उनका शव खून से लथपथ मिला। सिर पर चोट का निशान था। वहीं पर एक क्षतिग्रस्त साइकिल भी पड़ी मिली।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के अनुसार, बाइक और साइकिल की टक्कर में परविंदर की मौत हो गई। झाले पर दूध देकर घर लौट रहा साइकिल सवार गांव का अंकुर भी हादसे में घायल हुआ है। उसका राजकीय मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि आदमपुर गांव का युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। उसी ने परविंदर की हत्या कर दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दहेज में मिली थी बाइक, पुलिस जांच में जुटी
-परविंदर की करीब सात साल पहले खुटार के रठिया गांव निवासी सीमा से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं, जिस बाइक से वह घर से निकला था, वह उसे दहेज में मिली थी। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। उसकी मौत से मां कांति देवी, भाई आदेश व आकाश व पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।