{"_id":"6637dc1f8d21224d2400dc54","slug":"took-medicine-to-cure-pimples-from-medical-store-died-after-health-deteriorated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-118032-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर से ली फुंसी ठीक करने की दवा, तबीयत बिगड़ने के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर से ली फुंसी ठीक करने की दवा, तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
Mon, 06 May 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
मयंक का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां । मेडिकल स्टोर से फुंसी ठीक करने की दवा लेकर खिलाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नगर के मोहल्ला कांशीराम नगर निवासी जालिम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके ढाई वर्षीय पुत्र मयंक के एक फुंसी निकली थी। शनिवार को उन्होंने एक मेडिकल स्वामी को बताया तो उसने दवा दे दी। दवा खिलाने के कुछ ही देर बाद मयंक की हालत बिगड़ गई। वह मयंक को सीएचसी ले गए।
हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया।मयंक की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलख उठे। जालिम सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएचसी पर मयंक को देखने वाले डॉ. रामकुमार वर्मा ने बताया कि बच्चे को जब सीएचसी लाया गया तो उसकी सांस ही चल रही थी। इस कारण बच्चे को शाहजहांपुर भेज दिया गया था। बिना जांच के यह नहीं कहा जा सकता है कि बच्चे की मौत कैसे हुई है।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।