फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tomorrow there will be no flying zone in the district, no one will be able to fly kites

Shahjahanpur News: कल नो फ्लाइंग जोन रहेगा जिला, पतंग भी नहीं उड़ा सकेगा कोई

Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow there will be no flying zone in the district, no one will be able to fly kites
शाहजहांपुर में पीएम की रैली का निरीक्षण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को बरेली मोड़ स्थित मोदी मैदान में होने वाली चुनावी सभा को देखते हुए जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसके तहत पूरे दिन पतंगबाजी, ड्रोन, गुब्बारे और अन्य उड़ने वाली चीजों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैदान में पंडाल और मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं देखीं। मोदी मैदान को जेसीबी के जरिये समतल कराने के साथ ही पंडाल भी लगाने का काम तेजी से चल रहा है। शाम तक तीन जर्मन हैंगर लग गए थे। सुरक्षा एजेंसी के मार्गदर्शन के बाद मंच बनना भी शुरू हो गया। उसके सामने डी घेरा बनाने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा। इसके अतिरिक्त सेफ हाउस भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

हेलीकाॅप्टर से हवाई सर्वे कर सुरक्षा की जांच की गई। हेलीपैड से मंच तक सड़क भी बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल का एसपीजी समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया है। मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, रैली प्रभारी सुरेश राणा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को देखने व सुनने आने वालों को लाने की व्यवस्था की जाए। डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चार लेयर में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, नो फ्लाइंग जोन घोषित
- प्रधानमंत्री की रैली को लेकर एसपीजी समेत पुलिस अफसरों की ड्यूटी का खाका खींचा गया। सुरक्षा का घेरा चार लेयर में होना बताया गया। रैली को देखते हुए जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मानक संचालक प्रक्रिया के अंतर्गत पूरे जिले को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। किसी भी प्रकार के ड्रोन, गुब्बारे, पतंग आदि नहीं उड़ाए जा सकते हैं। शाम को एसपी अशोक कुमार ने रैली स्थल का जायजा लिया। उनके साथ एसपी देहात मनोज अवस्थी, सीओ सिटी सौम्या पांडेय मौजूद रहीं।
------------

सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
- प्रधानमंत्री की सुरक्षा का घेरा एसपीजी के जिम्मे होगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। जिले में बाहर से मांगी गई फोर्स भी बुधवार को पहुंच जाएगी। इसमें आठ एसपी, 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 45 सीओ लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 100 से ज्यादा इंस्पेक्टर, 1700 कांस्टेबल भी लगाए गए हैं। पीएसी को भी नियुक्त किया है।

----------
डॉक्टरों की पांच टीमें लगाईं
-सीएमओ ने रैली के लिए पांच टीमाें को लगाया है। पांच एंबुलेंस भी लगाई है। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें बनाई गईं। वरुण अर्जुन कॉलेज से एक व हरदोई से एक-एक टीम मांगी गई है। पर्याप्त मात्रा में रक्त की व्यवस्था भी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है।
------------

शाहजहांपुर में पीएम की रैली का निरीक्षण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्

शाहजहांपुर में पीएम की रैली का निरीक्षण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed