फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today will decide the fate of five candidates

पांच प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

Thu, 03 Mar 2016 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Today will decide the fate of five candidates
 विधान परिषद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान संपन्न कराने को पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह से बूथों पर रवाना होने लगीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम पीके श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय से सभी 18 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई। चुनाव मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 2540 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी का समय सुबह नौ बजे तय था। इसलिए एडीएम श्रीवास्तव समेत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप अग्रवाल, एएसपी सिटी राजेश कुमार आदि अधिकारी नियत समय से पहले कलक्ट्रेट पहुंच गए। इन अधिकारियों ने मतदान कर्मियों की टीमों को बैलेट बॉक्स, स्टेशनरी आदि सामग्री उपलब्ध कराई और उन्हें पुलिस पार्टी के साथ वाहनों से रवाना किया। इस बीच, डीएम शुभ्रा सक्सेना ने भी निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर टीमों की रवानगी सुनिश्चित कराई।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य दोपहर दो बजे के बाद तक चला। शाम पांच बजे तक सभी टीमें संबंधित बूथों पर सकुशल पहुंच गईं। टीमों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी रवाना किया गया। चुनाव लड़ने वाले सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू, भाजपा उम्मीदवार जेपीएस राठौर और निर्दलीय किशन लाल, जगतपाल सिंह व विश्व प्रकाश सिंह के भाग्य का फैसला शाहजहांपुर और जिले के 4334 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में खास बात यह है कि पुराने बीडीसी सदस्यों का अभी कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। इस कारण नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को इस चुनाव में मतदान से वंचित रखा गया है। मतदान में जिले के सांसद, दोनों एमएलसी, सभी छह विधायक, 1077 नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, 1205 पुराने बीडीसी सदस्य, 195 निकाय सदस्य, 48 जिला पंचायत सदस्य और सात छावनी परिषद के सदस्य मतदान करेंगे।

इन बूथों पर होगा मतदान
जिला पंचायत कार्यालय, भावलखेड़ा ब्लॉक, ददरौल ब्लॉक, कांट ब्लॉक, मदनापुर ब्लॉक, तिलहर तहसील, खुदागंज ब्लॉक, कटरा नगर पंचायत, जैतीपुर ब्लॉक, निगोही ब्लॉक, पुवायां ब्लॉक, सिंधौली ब्लॉक, खुटार ब्लॉक, बंडा ब्लॉक, जलालाबाद ब्लॉक, अल्हागंज में जिला पंचायत प्राइमरी स्कूल, मिर्जापुर ब्लॉक और कलान ब्लॉक में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों की निगरानी के लिए अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट और उनकी सहायता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने तहसील सदर व पुवायां के सभी बूथों के लिए एडीएम पीके श्रीवास्तव और तिलहर व जलालाबाद तहसील के बूथों के लिए एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


मतदान से पहले और बाद में होगी सघन जांच
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं की बूथ में प्रवेश करते समय और मतदान के बाद बाहर निकलने पर दोनों बार सघन चेकिंग की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए सभी बूथों पर पुरुष और महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कोई भी मतदाता अपने साथ बूथ के अंदर पेन, कागज अथवा अन्य कोई भी सामान नहीं ले जा सकेगा। मतदान में पारदर्शिता के लिए सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें बाहर रखी जाने वाली स्क्रीन से जोड़ा जाएगा। एडीएम के अनुसार पुवायां के नगरीय और बंडा के ग्रामीण बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण वहां प्रेक्षक के निर्देश पर वेब कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed