{"_id":"7d009e3520e986c7544dac4f6fb51519","slug":"today-the-fate-of-open-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगी भाग्य की पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगी भाग्य की पेटियां
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की मतगणना रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतगणना का कार्य सभी विकास खंडों में कराया जा रहा है। खास बात यह है कि मतगणना के दौरान सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी का मतगणना स्थल पर प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि प्रभारी खंड विकास अधिकारी मतगणना परिसर में तो रह सकते हैं, लेकिन मतगणना कक्षों में वह प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस बीच विजयी प्रत्याशियों के जुलूस आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रा सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि कोई भी विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेगा और न ही जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करतेे हुए घर जाएगा। वह विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद सीधे अपने घर जाएंगे। मतगणना पंडाल के अंदर कोई अवैध व्यक्ति नहीं घुसने दिया जाएगा। जिन व्यक्तियों को पास जारी किए गए हैं, वह निर्धारित सीमा तक ही रहें। मतगणना पंडाल में मोबाइल फोन, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, पान-पान मसाला, तंबाकू आदि ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम ने बताया कि मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, यदि किसी व्यक्ति ने मतगणना के दौरान कोई शरारत की तो वह बच नहीं पाएगा। साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे अंदर-बाहर आवागमन करने वालों पर नजर रखी जाएगी।
000
एआरओ की पड़ी फटकार
भावलखेड़ा क्षेत्र में मतगणना के लिए डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रेक्षक जगदीश कुमार ने एआरओ की कड़ी फटकार लगा दी। हुआ यूं कि एआरओ जो व्यवस्था करा रहे थे, वह प्रेक्षक को समझ में नहीं आई। प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारी को मौसम के अनुकूल व्यवस्था करने के लिए कहा। फिर एआरओ ने व्यवस्था सुधार ली।
विज्ञापन
000
गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं
एसपी बबलू कुमार ने बताया कि जिले में होने वाली मतगणना स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी और दो पलाटून पीएसी लगाई गई है। प्रत्येक थाना क्लस्टर मोबाइल रखी गई है तथा ब्लाकों पर रिजर्व पुलिस बल के साथ क्यूआरटी टीम को भी रखा गया है। मतगणना स्थल से पांच सौ मीटर एरिया में कोई भी जन सामान्य नहीं पहुंच पाएगा। एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल फोन और कोई भी तरल पदार्थ के लिए रोक रहेगी। बताया: क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और स्थानीय अधिसूचना इकाई खुराफातियों पर बराबर नजर रखेगी, कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
000
मतगणना के लिए भवनों का किया अधिग्रहण
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत/सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को होने वाली मतगणना के लिए भवनों का अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने बताया कि बंडा में शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, भावलखेड़ा में डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज रेती मार्ग, ददरौल में राजकीय पॉलीटेक्निक, जैतीपुर में लटूरी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जलालाबाद में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, कलान में श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज, कांट में राजकीय इंटर कॉलेज, कटरा में लाला हरीराम इंटर कॉलेज, खुटार में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, मदनापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिर्जापुर में रामचंद्र सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, निगोही में आदर्श इंटर कॉलेज, पुवायां में पुवायां इंटर कॉलेज, सिंधौली में नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां और तिलहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन का अधिग्रहण किया गया है।