फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today is the first Monday of Sawan... route diversions have come into effect.

Shahjahanpur News: सावन का पहला सोमवार आज...लागू हुआ रूट डायवर्जन

Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan... route diversions have come into effect.
जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे से निकलते कांवड़िये। संवाद
जलालाबाद। सावन का पहला सोमवार आज है। हर-हर महादेव का उद्घोष करते निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने शनिवार रात से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है। इस दौरान शाहजहांपुर हाईवे की बाईं लेन केवल कांवड़ यात्रियों और दाईं रोडवेज बसों के लिए सुरक्षित की गई है, जबकि दोनों तरफ के अन्य सभी हल्के और भारी वाहनों को शाहजहांपुर हाईवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। हाईवे पर यह व्यवस्था महाराणा प्रताप चौक (याकूबपुर तिराहा) से लागू की गई है।
विज्ञापन

यहां से शाहजहांपुर जाने वाले ट्रकों सहित अन्य सभी भारी वाहनों काे बरेली हाईवे से कटरा की तरफ मोड़ा गया है। इस व्यवस्था का पालन कराने के लिए याकूबपुर तिराहे पर एक रास्ते को छोड़कर शेष दो रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। वहां थाना पुलिस के साथ यातायात पुलिस के सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डायवर्जन की यह व्यवस्था शुक्रवार रात से ही लागू होनी थी, लेकिन कांवड़ियों के बहुत कम निकलने से इसमें छूट दी गई। शनिवार और रविवार को पैदल कांवड़ लेकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसीलिए अब रूट डायवर्जन को कड़ाई से लागू कर दिया गया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था मंगलवार सुबह तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कम संख्या में निकल रहे कांवड़िया
सावन माह का कल पहला सोमवार होने के बाद भी गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या रविवार को काफी कम रही। शनिवार रात से रविवार शाम तक रुक-रुककर एक-दो की संख्या में ही कांवड़िये जल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए निकलते दिखे। बता दें कि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और ढाई घाट के दोनों गंगा तटों से जल भरकर ही कांवड़िये याकूबपुर तिराहे से होकर गोला गोकर्णनाथ जाते हैं।

--
कांवड़ियों का स्वागत कर बांटे फल
तिलहर। कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों का रविवार को बिरसिंहपुर पुलिस चौकी सामने से निकलने पर चौकी प्रभारी अरुण गौतम ने स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों को फल वितरित किए और उनकी कुशलक्षेम पूछी। संवाद

--
साइकिल कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत
तिलहर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकली महंत सुनील चोटी वाले की साइकिल कांवड़ यात्रा का रविवार को यहां आने पर कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। 14 साइकिलों से यात्रा कर रहे कांवड़ियों का जत्था दोपहर करीब दो बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक राइस मिल पहुंचा। यहां राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश गुप्ता के नेतृत्व में कांवड़ियों को स्वागत किया गया। पूर्व सभासद मोहित गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र देकर जलपान कराया। संवाद

--
अटसलिया ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का जमावड़ा
रोजा। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रविवार को सुबह थाना और यातायात पुलिस ने अटसलिया ओवरब्रिज के पास बने रिंग रोड बाइपास पर भारी वाहनों को रोक दिया। इस कारण पूरे बाइपास पर कुछ ही देर में ट्रकों, टैंकरों, कंटेनरों आदि भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। रूट डायवर्जन लागू कर दिए जाने से मोहम्मदी और रिंग रोड की तरफ जाने वाले ट्रक चालकों को काफी दिक्कत हुई।
गोला गोकर्णनाथ जाने वाले भारी वाहनों को मैगलगंज और जंग बहादुरगंज होकर जाने का रास्ता दिया जा रहा है। ट्रक चालक रवींद्र ने बताया कि रिंग रोड की ओर जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। ऐसे में उन्हें पूरी रात हाईवे के किनारे ट्रक में गुजारनी पड़ी।

सीओ शुभम वर्मा के अनुसार कांवड़ यात्रा के समानांतर सामान्य यातायात बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि रिंग रोड से लखनऊ-दिल्ली हाईवे (अटसलिया ओवरब्रिज) की ओर जाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे एक-एक कर निकाला जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से अटसलिया ओवरब्रिज से मोहम्मदी और रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल पूरी तरह रोक दिया गया है। संवाद

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे से निकलते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे से निकलते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे से निकलते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे से निकलते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed