{"_id":"b5939877613c1b64d2495cfef1f6ebf1","slug":"to-tackle-the-problem-of-farmers-congressmen-walk-out-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या के निदान को कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या के निदान को कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 09 Apr 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बेहाल किसानों को मुआवजा दिलाने सहित किसानों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर सीमा से लेकर तहसील तक पैदल मार्च निकाला। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जंगबहादुर यादव को दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन, प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे पैदल मार्च की शुरूआत फर्रूखाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप से हुई। कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा थामे नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। तहसील में एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों की बढ़ रही मौत को देखते हुए अविलंब मुआवजा वितरित किया जाए, गेहूं के सरकारी केन्द्रों पर किसानों के शोषण को रोका जाये, फसल का न्यूनतम मूल्य बढ़ाया जाये तथा प्रदेश सरकार किसानों को बोनस दे तथा भाजपा द्वारा लाये गये किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून की जगह यूपीए सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू किया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, भूपेन्द्र सिंह, विनोद चंद्र शर्मा, अतित गुप्ता, श्याम बाबू सिंह, सुनील भारद्वाज, अनिल वर्मा, शारदा थापा, रचना निगम, आलोक प्रताप सिंह भोला, कृष्ण विनोद मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, गोपाल मोहन द्विवेदी, विकास शुक्ला, धर्मजीत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।