{"_id":"5ee906018ebc3e430f3f7533","slug":"tilhar-woman-returned-from-haryana-corona-infected-shahjahanpur-news-bly4095110107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लौटी तिलहर की महिला निकली कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से लौटी तिलहर की महिला निकली कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
तिलहर। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को तिलहर कस्बे के मोहल्ला नितगंजा की एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह नौ जून को पति और बच्चों के साथ हरियाणा से लौटी थी। उसके पॉजिटिव आने का पता लगने पर मोहल्ले में खलबली मच गई। जांच रिपोर्ट का पता चलने पर गुस्साई महिला पति और बच्चों के साथ सीएचसी जा पहुंची और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने महिला को एंबुलेंस में कोविड-19 अस्पताल भिजवाया।
तिलहर कस्बे के मोहल्ला नितगंजा का एक युवक हरियाणा के जिला दादरी में परिवार सहित रहकर ईंट भट्टे पर काम करता था। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि हरियाणा से लौटे दंपती, उनके बच्चों के सैंपल 14 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बाकी चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। फोन पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना महिला को दी गई। इसके कुछ देर बाद संक्रमित महिला अपने पति और बच्चों के साथ सीएचसी जा पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। महिला रिपोर्ट को झूठा बता रही थी। इसके बाद वह डॉक्टर को पूछती हुई अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर जा पहुंची। वहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने बमुश्किल महिला को नीचे उतारा। इसके बाद महिला बच्चों समेत अस्पताल परिसर में खड़े पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठ गई। कर्मचारियों ने एंबुलेंस में बैठने को कहा तो साफ इनकार कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सीएचसी प्रभारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को एंबुलेंस में बैठाया। फिर उसे कोविड अस्पताल ददरौल ले जाया गया।
अस्पताल कराया सैनिटाइज
संक्रमित महिला को भेजने के बाद सीएचसी परिसर को सैनिटाइज किया गया। अस्पताल कर्मियों ने दवा का छिड़काव किया गया। संक्रमित महिला के हंगामा करने के दौरान अस्पताल कर्मचारी दहशत में रहे।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में बहन को देखने गई थी महिला
सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि संक्रमित महिला की बहन कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को रिपोर्ट आने से पहले संक्रमित महिला अपनी बहन को देखने प्राइवेट अस्पताल में गई थी। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि उस अस्पताल का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
परिवार में लगभग 30 लोगों का है कुनबा
संक्रमित महिला के परिवार में 30 लोग हैं। पूरे परिवार की सूची तैयार की जा रही है। सभी लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इसके अलावा यह महिला जहां-जहां गई है उन्हें भी चिह्नित किया जाएगा।