{"_id":"6574bde5a62b46290f099a77","slug":"tilhar-stuck-in-jam-due-to-encroachment-and-e-rickshaws-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-9598-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अतिक्रमण और ई-रिक्शों से जाम में फंसा तिलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अतिक्रमण और ई-रिक्शों से जाम में फंसा तिलहर
Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। नगरवासी लंबे अरसे से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन प्रशासन इस समस्या को सुलझाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। मुख्य बाजार विरियागंज चौराहा और तहसील जाने वाले मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप तिराहे पर प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है। पुलिसकर्मी भी इसे खुलवाने में आगे नहीं आ रहे हैं।
अतिक्रमण से जहां नगर की मुख्य सड़कें सिकुड़ती जा रहीं हैं वहीं ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के आने से जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। समस्या से निपटने के लिए पिछले दिनों पुलिस ने नेटवर्क बनाकर ई-रिक्शा के मार्ग को डायवर्ट किया था। यहां पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। धीरे-धीरे यह व्यवस्था लगभग समाप्त होने की ओर है। इस कारण फिर से जाम की समस्या पैदा हो गई। बाजार विरियागंज से निजामगंज तक और सराफा बाजार, नगर पालिका बाजार और तहसील मार्ग पर व्यापारियों ने दुकान के आगे अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। यह हालात शाम के समय भी बने रहते हैं। शुक्रवार शाम नगर के मुख्य चौराहा विरियागंज पर भी काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने नहीं आया। जाम में वाहन फंसने पर लोग एक-दूसरे को कोसते नजर आए। नगर पालिका ने बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट कर दिया है लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा का रूट डायवर्जन के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। व्यापारियों का सामान सड़कों पर लगने के कारण जाम लगता है। कार तथा बड़े वाहन भी बाजार में आते रहते हैं। व्यापार मंडल को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। पुलिस की ओर से और अधिक प्रयास किए जाएंगे।