फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger monitoring with 18 cameras

18 कैमरों से की जा रही बाघ की निगरानी

Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tiger monitoring with 18 cameras
बाघ को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव सिसैया और आसपास के गांवों के खेतों में घूम रहे बाघ की निगरानी के लिए 18 इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं। एक पिंजड़ा भी लगाया गया है, लेकिन बाघ पिंजड़े के पास नहीं गया है।
विज्ञापन

गांव चंदपई, कोटावारी, पिलखना, मजरा, सिसैया, बढ़ेला, किरतापुर, महाऊ दुर्ग के आसपास कई माह से एक बाघ देखा जा रहा है। लोग कई बार वन अधिकारियों से बाघ देखे जाने की शिकायत कर चुके हैं। कई माह पूर्व कैमरे, पिंजड़ा आदि लगाकर बाघ को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद कुछ दिन तक बाघ दिखना बंद हो गया, लेकिन अब रोजाना बाघ देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव चंदपई के पास तालाब में बाघ ने जनवरी से ठिकाना बना रखा है। बाघ गन्ने के खेतों में घूमता रहता है। वन विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में बाघ होने की पुष्टि की है और बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 18 कैमरे लगाए हैं। चंदपई तालाब के पास एक पिंजड़ा भी लगाया गया है। रविवार को भी वन विभाग की टीम रेंजर रमाकांत सक्सेना के नेतृत्व में क्षेत्र में घूमती रही। लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बड़ा खतरा
किसान रामचंद्र, बहोरनलाल, दिनेशचंद्र आदि ने बताया कि कई स्थानों पर गन्ने के पास धान की फसल खड़ी है। धान में सिंचाई, निराई, खाद डालते समय बाघ के हमले की आशंका से किसान बेहद परेशान हैं। बाघ जनवरी से देखा जा रहा है। पहले गन्ना छोटा था, तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब गन्ना काफी बड़ा हो चुका है। गन्ने में नीलगाय, खरगोश, सुअर, सियार आदि की बहुतायत है, जिस कारण बाघ को शिकार आसानी से मिल जाता है। यही कारण है कि बाघ यहां से नहीं जा रहा है।

सिसैया और आसपास 18 कैमरे लगाए गए हैं। एक पिंजड़ा भी लगवाया गया है। मैं खुद भी वनकर्मियों के साथ लगतार भ्रमण पर हूं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। -रमाकांत सक्सेना, रेंजर सिंधौली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed