{"_id":"5f6ceefe8ebc3eb585667b37","slug":"tiger-fear-shahjahanpur-news-bly421023798","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार के नरौठा देवीदास में मुर्गी फार्म के पास दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार के नरौठा देवीदास में मुर्गी फार्म के पास दिखा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। गांव नरौठा देवीदास में बुधवार रात एक मुर्गी फार्म के पास बाघ देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत है। गांव के लोगों के शोर मचाने पर बाघ कुछ दूर गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है।
गांव नरौठा देवीदास निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि बुधवार रात वह गांव से कुछ दूर अपने मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। आहट होने पर उन्होंने टार्च जलाई तो मुर्गी फार्म से कुछ ही दूर बाघ को खड़ा देख उनके होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर बाघ खेत की ओर गया तो वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव जाकर बाघ होने की जानकारी दी तो गांव से तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर ट्रैक्टर से मुर्गी फार्म पहुंचे और शोर शराबा किया। इसके बाद बाघ गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। रियाजुद्दीन ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग रात भर जागकर शोर शराबा करते रहे। वनकर्मियों को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। बाघ देखे जाने से गांव के लोग और मुर्गी फार्म के आसपास के किसान बेहद परेशान हैं।
कई गांवों में देखे जा चुके बाघ और गुलदार
खुटार। एक महीने के अंदर खुटार थाना क्षेत्र के गांव पुनौती, भरकलीगंज, सिंहपुर, रजमना, बरवटपुर, हिमंचलपुर, लौहंगापुर आदि में बाघ और गुलदार देखा जा चुका है। बरवटपुर में गुलदार ने एक कुत्ते को मार डाला था। हिमंचलपुर में बाघ नीलगाय का शिकार कर चुका है। इसके अलावा बाघ लौहंगापुर में एक ईट भट्ठे पर भी पहुंच गया था। वन विभाग की ओर से भट्ठे पर कैमरे भी लगवाए गए थे, लेकिन बाघ की एक भी तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बाघ देखे जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा और जांच कराई जाएगी।
- डीएस यादव, रेंजर खुटार