{"_id":"6199473e44336c57c1030adf","slug":"tiger-attack-on-cow-shahjahanpur-news-bly4667837182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में बाघ ने गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में बाघ ने गाय को मार डाला
विज्ञापन
बंडा। खन्नौत नदी के किनारे बाघ ने एक गाय को मार डाला है। बंडा के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी सेवा सिंह का थाना बिलसंडा के गांव जगतपुर में खेत है। शनिवार रात आठ बजे वह खेत से घर जा रहे थे। सेवा सिंह ने बताया कि वह जैसे ही नदी के पुल पर पहुंचे तो सामने से एक बाइक सवार आया जो बेहद डरा हुआ था। बाइक सवार ने सेवा सिंह को बताया की कुछ दूरी पर बाघ ने गाय को मार डाला है।
उसने बाघ को गाय को मारते देखा है। इसके बाद सेवा सिंह भी चले गए और लोगों को बाघ के बारे में जानकारी दी। बाघ होने की जानकारी होने पर कई गुरुद्वारों से एनाउंस कर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई। लोगों ने बाघ होने की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी, लेकिन देर रात तक कोई भी मौके पर नहीं पहुँचा था। रेंजर डीएस यादव ने बताया कि बाघ होने की जानकारी नहीं मिली है। पता कराया जाएगा।