{"_id":"693c5e1471548c20560e1afa","slug":"three-trucks-collided-in-dense-fog-leaving-two-injured-and-causing-a-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160160-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घने कोहरे में टकराए तीन ट्रक, दो घायल, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घने कोहरे में टकराए तीन ट्रक, दो घायल, लगा जाम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में जलालाबाद हाईवे पर खैरपुर चौराहे के पास पलटा ट्रक, सड़क पर पड़ीं धान भरी बोरिय
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे मीरानपुर कटरा क्षेत्र में जलालाबाद राज्यमार्ग के खैरपुर चौराहे पर तीन ट्रकों में टक्कर हो गई। धान भरा ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। हादसे में एक ट्रक चालक समेत बदायूं का रहने वाला ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे रखे दो खोखे भी टूट गए। दो बाइक और एक स्कूटी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे घना कोहरा छाया हुआ था। तभी जलालाबाद की ओर से आ रहे धान भरे ट्रक से विपरीत दिशा में जा रहे ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक को चालक लेकर चला गया। हादसे में दूसरे ट्रक के चालक मध्य प्रदेश के जिला भिंड के सिटी थाना अंतर्गत मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सलीम खां गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल ट्रक चालक को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सलीम ने बताया कि ट्रक में 30 टन धान जयपुर से लेकर बरेली के धौराटांडा जा रहे थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को खैरपुर चौराहे पर खड़ा कर दिया गया। तभी जैतीपुर मार्ग पर तिलहर की ओर से आया धान भरा ट्रक इसी क्षतिग्रस्त ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
ट्रक चौराहे पर पलट गया और धान की बोरियां फैल गईं। ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे स्थित ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर निवासी शब्बन खान का चाय व पान मसाले का खोखा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। शब्बन खां को हल्की चोट आई। तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी साजिद की सिलाई का खोखा भी ट्रक की चपेट में आकर नष्ट हो गया।
पान मसाले के खोखे पर खड़े बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बेयर निवासी आकाश सिंह ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तिलहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पलटे हुए धान के ट्रक का चालक भाग गया। हादसे की सूचना पर तिलहर सीओ ज्योति यादव थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल के साथ मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने सड़क पर फैली धान की बोरियों को हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
--