{"_id":"6647e2ede0dfdd736d0f4704","slug":"three-transformers-blown-up-power-cut-for-24-hours-in-paraur-jalalabad-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118866-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन ट्रांसफॉर्मर फूंके, परौर-जलालाबाद में 24 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन ट्रांसफॉर्मर फूंके, परौर-जलालाबाद में 24 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 18 May 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 18 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन फीडर की बंच लाइन में लगी आग। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनें और ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आ रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन फीडर की बंच लाइन में आग लग गई। इससे सरकारी कार्यालयों की एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। जलालाबाद में दो और परौर में एक ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे तक करीब एक लाख लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
शुक्रवार को पूर्वांह्न 11:56 बजे कचहरी चौराहे पर बाइक शोरूम के सामने बंच लाइन में आग लग गई। लाइन जलने से पूरा फीडर बंद हो गया। विकास भवन के कार्यालयों की बिजली गुल हो गई। बता दें कि कार्यालय में इन्वर्टर की व्यवस्था भी नहीं है। इससे कामकाज प्रभावित हो गया। साथ ही कार्यालय आए लोग अंधेरे में परेशान रहे। सूचना पर जेई सतीश चंद्रा ने टीम को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने बंच लाइन को सही कर दोपहर एक बजे आपूर्ति को बहाल कर दी।
दूसरी ओर जलालाबाद के वाल्मीकि प्वाइंट पर 250 केवी व जगतमोहन में 400 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया, जिसे 24 घंटे बाद सही किया जा सका। कलान के परौर में सौ केवी का ट्रांसफार्मर भी सही किया गया।
विज्ञापन
बंडा सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य करने के चलते शाम तीन बजे शटडाउन लिया गया। इसके चलते बंडा, खुटार, नानकपुरी, ढका आदि की आपूर्ति बाधित रहीं। करीब चार घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
-- -- -- -- --
नलकूप के ट्रांसफार्मर के लिए भटक रहे उपभोक्ता
एक तरफ ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर नलकूप के ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। बिजली निगम के पास करीब साढ़े सात सौ आवेदन लंबित पड़े हैं। इनके रुपये जमा होने के बाद भी ट्रांसफार्मर मिलना मुश्किल हो रहा। बताते हैं कि करीब दो माह से 25 केवी के ट्रांसफार्मर स्टोर में नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं।