फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three roads of Nagar Vidhansabha constituency will be constructed with 12 crores

Shahjahanpur News: 12 करोड़ से बनेंगी नगर विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कें

Thu, 26 Dec 2024 08:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Three roads of Nagar Vidhansabha constituency will be constructed with 12 crores
नगर विधानसभा क्षेत्र में मार्गों का ​शिलान्यास करते वित्त मंत्री और सांसद। स्रोत : सांसद
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर ने बुधवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के सल्लिया और भावलखेड़ा में तीन मार्गों का लोकार्पण किया। इनको ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बनाएगा।
विज्ञापन


इनमें तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबा शाहजहांपुर रोड से गुलरिया मार्ग, तीन करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से छह किमी मोहम्मदी रोड से जमालपुर मार्ग और पांच करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से 9.4 किमी लंबा बेहटी चौराहा से नौसिया गौटिया तक का मार्ग शामिल है। सांसद अरुण सागर ने बताया कि संबंधित विभाग को जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से मार्ग बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सांसद ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजाराम, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद

सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed