{"_id":"66c3b324157e73498304dfb6","slug":"three-people-injured-in-stone-pelting-after-molesting-a-girl-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-125264-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी के बाद पथराव में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी के बाद पथराव में तीन लोग घायल
Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी के बाद विवाद होने पर पथराव होने से किशोरी पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी लोगों को चोट लगी हैं, लेकिन तहरीर नहीं दी गई है।
एक गांव का युवक रविवार शाम को पड़ोसी की छत पर चला गया और वहां मौजूद एक किशोरी को गलत नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भागकर अपनी छत पर चला गया। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। किशोरी पक्ष का आरोप है कि उनके घर पथराव से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लाकर मेडिकल कराया। आरोपी युवक को पुलिस थाने ले आई है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में किशोरी के पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।