{"_id":"615871448ebc3e0bc62609fa","slug":"three-people-including-businessman-commit-suicide-over-hanging-youth-troubled-by-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : व्यापारी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर दी जान, बेरोजगारी से परेशान युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर : व्यापारी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर दी जान, बेरोजगारी से परेशान युवक ने की खुदकुशी
Sat, 02 Oct 2021 08:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:18 PM IST
सार
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखलाल के मुताबिक जैनेंद्र ने अपनी दुकान से काफी सामान ग्राहकों को उधार दिया था। दो प्लॉट खरीदने की बात चल रही थी। डेढ़ लाख रुपये देकर एक प्लॉट का बैनामा करा लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के बंडा, परौर और कांट क्षेत्र में व्यापारी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। व्यापारी लाखों रुपये के उधार से परेशान था तो कांट के युवक ने रोजगार न मिलने के कारण जान दे दी। वहीं बंडा के युवक ने पत्नी के मायके चले जाने पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थाना परौर क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी जैनेंद्र कुशवाह (30) पत्नी मीना, तीन बेटी और एक बेटे के साथ रहते थे। जैनेंद्र की एक सराफा और एक कपड़े की दुकान थी। जैनेंद्र के साले सुखलाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चाय पीने के बाद उसके बहनोई घर से कहीं चले गए। काफी देर घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की। जिस मकान में वह रहते थे, उसके ठीक सामने उनका खाली मकान भी है। शाम करीब चार बजे परिजन ने तलाश के दौरान उस मकान पर जाकर देखा तो जैनेंद्र का शव रस्सी के फंदे पर कुंडे से लटका था।
विज्ञापन
उधार से परेशान था व्यापारी
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखलाल के मुताबिक जैनेंद्र ने अपनी दुकान से काफी सामान ग्राहकों को उधार दिया था। दो प्लॉट खरीदने की बात चल रही थी। डेढ़ लाख रुपये देकर एक प्लॉट का बैनामा करा लिया था। बाद में पता चला कि जिस प्लाट का बैनामा कराया है, वह विवादित है। इसे लेकर जैनेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जैनेंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
छह साल पहले हुई थी शादी
थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर के मजरा मड़इयां निवासी रमेश (29) ने घर के सामने छप्पर में लगे बांस से रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। रमेश की शादी करीब छह साल पहले थाना सेहरामऊ दक्षिणी के मोहद्दीन गांव में रहने वाली राधा से हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी है। पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी।
पंजा कटने से था मानसिक रूप से परेशान
रमेश ने पत्नी से कहा था कि वह बुधवार को ससुराल आएगा, लेकिन शुक्रवार शाम रमेश का शव फंदे से लटका मिला। रमेश की मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुर आसाराम ने बताया कि करीब दो साल पहले टेंपो पलटने से रमेश के एक पैर का पंजा कट गया था। इसके बाद से वह कोई काम नहीं कर पाता था। इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
पत्नी के मायके जाने से नाराज था युवक
बंडा क्षेत्र के गांव नवलपुर चिंता निवासी 42 वर्षीय युवक का पत्नी से किसी के बात करने को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इससे युवक काफी क्षुब्ध था। युवक ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो युवक को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पत्नी को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।