फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people, including a woman, seriously injured in an attack stemming from a land dispute.

Shahjahanpur News: जमीन की रंजिश में हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल

Thu, 11 Jun 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, seriously injured in an attack stemming from a land dispute.
देवकली। चिकटिया गांव में मंगलवार की शाम जमीन की रंजिश को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने गाली-गलौज करने के बाद कांता और बांका मारकर गांव के शिशुपाल सिंह, उनके भांजे शोभित और भतीजी मुन्नी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिशुपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के शिवरतन सिंह और धीर सिंह से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में धीर सिंह, उनके पुत्र दीपक सिंह, शिवरतन सिंह और उनके पुत्र अपूर्व सिंह, गांव के रवि और बीपी सिंह कांता-बांका आदि धारदार हथियार लेकर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्हें, उनके भांजे और भतीजी को हमला करके धायल कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed