फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people caught with 540 grams of opium, sent to jail

540 ग्राम अफीम के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three people caught with 540 grams of opium, sent to jail
बंडा। पुलिस ने जनपद बरेली और पीलीभीत के तीन लोगों को 540 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक कमल उर्फ रविंदर बंडा के गांव मकसूदापुर में ढाबा चलाता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गांव मकसूदापुर में बजाज चीनी मिल के सामने ढाबा स्वामी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर ढाबा स्वामी ने दो अन्य लोगों को अपना साथी बताया था। जानकारी पर पुलिस ने जनपद बरेली के थाना मीरपुर के गांव नगरिया विक्रम निवासी मीर हसन को गिरफ्तार कर लिया। मीर हसन के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन

इसके बाद जनपद पीलभीत के कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला चौसरा निवासी जाकिर हुसैन को पकड़ा गया। जाकिर हुसैन के पास से 260 ग्राम अफीम बरामद की गई। ढाबा स्वामी बिलसंडा के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी कमल उर्फ रविंदर के पास से 50 ग्राम अफीम बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
कटरा (शाहजहांपुर)। थाना कटरा पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब दस बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के हुलासनगरा गांव के मजार के पास से एक किलो अफीम के साथ बरेली और बदायूं के दो आरोपियों को गिरफ्तार दिया है।

आरोपी नितिन तोमर निवासी गांव सिवपुरी रधौली खुर्द थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली और आरोपी अमित बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव कमा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed