फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three killed, one injured in road accidents on the Lucknow-Delhi Highway in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में शनिवार तड़के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। एक पिकअप को टक्कर लगने से आहिश उर्फ मूलचंद की जान गई। दूसरे हादसे में, बस की टक्कर से बाइक सवार सोमेश शुक्ला और मोहित अवस्थी की मौत हुई है।

विज्ञापन
Three killed, one injured in road accidents on the Lucknow-Delhi Highway in Shahjahanpur
इसी बस से बाइक को लगी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार तड़के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन


नगरिया चौकी क्षेत्र में जयपुरिया स्कूल के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे केले से भरी एक पिकअप खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन से पिकअप को टक्कर लग गई। हादसे में पिकअप सवार मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव समशपुर निवासी आहिश उर्फ मूलचंद और कटरा क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी आजाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इलाज के दौरान आहिश उर्फ मूलचंद की मौत हो गई।

विज्ञापन

बस ने बाइक सवारों को रौंदा 
उधर, अयोध्या से हरिद्वार जा रही निजी बस से बाइक को टक्कर लग गई। दुर्घटना में बाइक सवार थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र निवासी सोमेश शुक्ला और हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर नवादा निवासी मोहित अवस्थी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed