{"_id":"62ac15226eec1057ac63a4d1","slug":"three-including-father-and-son-died-in-a-road-accident-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पीलीभीत में हुआ सड़क हादसा, खुटार के रहने वाले पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पीलीभीत में हुआ सड़क हादसा, खुटार के रहने वाले पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत
Fri, 17 Jun 2022 11:16 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 AM IST
सार
हादसे में ट्रॉली में सवार खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी मंगेलाल (50), उनके इकलौते पुत्र अरविंद कुमार (24) और खुटार नगर के पुवायां रोड निवासी दिनेश कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली में सवार खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी मंगेलाल (50), उनके इकलौते पुत्र अरविंद कुमार (24) और खुटार नगर के पुवायां रोड निवासी दिनेश कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खुटार के रहने वाले तीनों लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लेकर पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर खराब होने पर दूसरी ट्रॉली में धान लाद रहे थे तभी कार ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल श्रमिकों को एंबुलेंस से पूरनपुर सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीलीभीत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के घर पहुंचने पर परिवार के लोग बदहवास हो गए। वहीं, कार सवार लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं। उनको पीलीभीत भेजा गया है।
विज्ञापन