{"_id":"5813516f4f1c1bcf75bc551e","slug":"three-houses-from-fire-damage-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में आग से लाखों की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
दिवाली से पहले आग लगने से भुखमरी की नौबत
गांव महोलिया वीरान के तीन घरों में आग लगने से नगदी, जेवर, अनाज सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
गांव महोलिया वीरान निवासी भगवानदीन के घर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। शोर होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। भगवानदीन के घर में आग से दो सौ ग्राम चांदी, एक तोला सोना, 20 हजार की नगदी, अनाज सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में भगवानदीन गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद आग ने पड़ोस के नन्हे के घर को भी चपेट में ले लिया। नन्हे के घर में 25 हजार रुपये की नगदी, गेहूं, साइकिल, टीवी सहित सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर डालचंद्र के घर को भी चपेट में ले लिया। डालचंद्र के घर में भी जेवर, कपड़े, बाइक, 10 हजार की नगदी, अनाज सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे भगवानदीन को खुटार के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।