फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three friends riding a bike were injured in the accident, one died

Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त घायल, एक की मौत

Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike were injured in the accident, one died
उर्वेश कुमार सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिउरा मोड़ के पास सोमवार रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मदनापुर क्षेत्र के गांव नहरौसा निवासी उर्वेश कुमार सिंह (20 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मदनापुर क्षेत्र के गांव कृष्ण गौटिया निवासी सौरभ सिंह के भाई की बरात सोमवार को फरीदपुर, बरेली गई थी। बरात में शामिल होने के लिए सौरभ सिंह के साथ गांव के प्रांशु और नहरोसा निवासी उर्वेश कुमार सिंह एक ही बाइक से फरीदपुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की बाइक में टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही तीनों घायल युवकों को बरेली भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां देर रात उर्वेश की सांसें थम गईं, जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक घायल

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम तीन बजे बिलहरी मोड़ के पास बरेली की ओर जा रही पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बरेली के किला थानांतर्गत मोहल्ला साहूकारा निवासी पिकअप चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।

पिकअप चालक ने पुलिस को बताया कि वह शाहजहांपुर से दहेज का सामान लेकर बरेली जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घायल पिकअप चालक की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed