फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three children died by drowning in a pond in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत, एक ही परिवार के हैं तीनों

Thu, 14 Oct 2021 07:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Oct 2021 07:20 PM IST
सार

मरने वाले बच्चों में ओमवीर का बेटा गोपाल (8), राजकुमार का बेटा अनुराग (9) और बदायूं जिले के थाना हजरतगंज क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी पवन (9) हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Three children died by drowning in a pond in Shahjahanpur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदनापुर के गांव बरुआ में बृहस्पतिवार दोपहर तालाब में नहाते समय एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। साथ में नहा रहे गांव के बच्चों ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले उन्हें निकालकर पीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बरुआ गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा अनुराग (10), भतीजा गोपाल (आठ) पुत्र ओमवीर और बहन के बेटे पवन (12) पुत्र धीरपाल के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे। नहाने के दौरान गहराई में जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे। तालाब में नहा रहे गांव के ओमकार और शेरू ने जब तीनों को डूबता देखा तो भागकर उनके परिवार को जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत तालाब के पास पहुंचे और बच्चों की तलाश कराई। बच्चों को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार का भांजा पवन पिछले छह महीने से अपने मामा के पास रह रहा था। वह गांव के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। पवन के पिता बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव चंगासी के रहने वाले हैं। शव वापस गांव लाकर राजकुमार ने मदनापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एक ही परिवार में तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed