{"_id":"691e19d9c7888635b70c5068","slug":"three-cameras-were-installed-to-track-the-location-of-the-leopard-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-158126-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए लगाए गए तीन कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए लगाए गए तीन कैमरे
विज्ञापन
महोलिया वीरान गोशाला के पास लगाया गया पिंजरा। संवाद
खुटार। महोलिया और सिमरा वीरान गोशाला के आसपास घूम रहे तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए वन विभाग की ओर से तीन इंफ्रारेड कैमरे और दो पिंजरे लगाए गए है।
तेंदुआ महोलिया वीरान में तीन गोवंशीय पशुओं को मार चुका है। गोशाला से कुछ दूर जंगल और गोमती नदी होने के कारण तेंदुए को रहने का सुरक्षित ठिकाना मिलने के साथ ही शिकार भी आसानी से मिल जाता है। तेंदुआ 17 नवंबर को सिमरा वीरान पहुंच गया था और सरवन सिंह के कुत्ते को मार डाला था।
रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ मौका मुआयना किया था और तेंदुए के पगमार्क ट्रेस करने का प्रयास किया था, लेकिन रेतीला इलाका होने के कारण पगमार्क नहीं मिल सके हैं।
अब वन विभाग की ओर से गोशाला के आसपास तीन इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। पिंजरों में बकरे बांधे गए हैं। तेंदुए देखे जाने की सूचनाओं के चलते महोलिया वीरान, सिमरा वीरान, टाह खुर्द कलां हरीपुर आदि के किसान बेहद परेशान हैं। वन दरोगा रोहित पांडे के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में तेंदुए के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
--
तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे और तीन निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। वनकर्मी लगातार कांबिंग कर रहे है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेंजर खुटार