{"_id":"650756505d221509ca0d28f6","slug":"three-arrested-with-beef-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4880-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवंश के मांस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवंश के मांस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर कटैया में सीओ सदर अमित चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 किलो गोमांस और मांस काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
रविवार तड़के टिकरी चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर की सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने सिकंदर के बाग में प्रतिबंधित पशु की मांस बिक्री कर रहीं रेशमा व सुरैया व बाग मालिक सिकंदर को 15 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी, छुरी आदि के साथ गिरफ्तार किया। सीओ सदर ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
पूछताछ के लिए लाए युवक का थाना गेट से भागने का हल्ला!
शाहजहांपुर। निगोही थाने से पूछताछ के लिए लाए गए युवक के भागने का रविवार को शोर मच गया। कस्बे से लेकर जिला मुख्यालय तक के अधिकारियों तक बात पहुंची। हालांकि अधिकारियाें ने भागने की बात से इन्कार किया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था, बाद में उसे घर जाने दिया गया। संवाद