{"_id":"685929c03b2082f08f04a1c1","slug":"three-arrested-including-a-pathologist-for-printing-fake-notes-in-shahjahanpur-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: चलती कार में नकली नोट छापने वाले पैथोलॉजिस्ट समेत तीन लोग गिरफ्तार, इन जिलों में चलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चलती कार में नकली नोट छापने वाले पैथोलॉजिस्ट समेत तीन लोग गिरफ्तार, इन जिलों में चलाए
Mon, 23 Jun 2025 08:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:09 PM IST
सार
शाहजहांपुर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड पैथोलॉजिस्ट डॉ. नफीस है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस टीम ने सोमवार सुबह 7:54 बजे बरेली हाईवे से उमरगंज जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर तीन लोगों को कार समेत पकड़ा। इनमें एक पैथोलॉजिस्ट भी शामिल है। उनके कब्जे से चार लाख 61 हजार के नकली नोट मिले। मास्टरमाइंड पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर में किराये पर रहने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद, उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला तीन पानी डाम फुलसूंगा रुद्रपुर निवासी पंकज गंगवार व शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी निवासी निखिल मिश्रा हैं।
विज्ञापन
नकली नोट बनाने वाले उपकरण बरामद
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से मिले नकली नोट छापने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निखिल मिश्रा ने शाहजहांपुर में कमरा किराए पर दिलाने के लिए उन्हें बुलाया था। मास्टमाइंड डॉ. नफीस पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर आ रहा था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे 20 प्रतिशत के हिसाब से ब्रोकर को नकली नोट देते थे। आरोपी डॉ. नफीस ने बताया कि वह पैथोलॉजिस्ट है। उसका काम चल नहीं रहा था।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह की छेड़खानी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
यह भी पढ़ें- Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह की छेड़खानी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बेरोजगारी के चलते उसने रामपुर जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रमाना गांव के रहने वाले गुरु जाकिर से नकली नोट बनाना सीखा था। कोरोना काल में गुरु जाकिर की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने साथियों के साथ यही काम कर रहा है। नोएडा और अमरोहा जिले में नकली नोट चला चुके हैं।
चलती कार में बना लेते थे नकली नोट
आरोपी डॉ. नफीस ने पूछताछ में बताया कि पंकज गंगवार ने अलग-अलग जिलों में नकली नोट चलाने के लिए तीन महीने पहले कार लोन पर ली थी। इसकी किस्त भी अभी नहीं निपट पाई है। उसके बाद इसी कार से नकली नोट खपाने निकलते थे। कार के अंदर बैठकर भी नकली नोट बना लेते थे। एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
आरोपी डॉ. नफीस ने पूछताछ में बताया कि पंकज गंगवार ने अलग-अलग जिलों में नकली नोट चलाने के लिए तीन महीने पहले कार लोन पर ली थी। इसकी किस्त भी अभी नहीं निपट पाई है। उसके बाद इसी कार से नकली नोट खपाने निकलते थे। कार के अंदर बैठकर भी नकली नोट बना लेते थे। एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।