{"_id":"596cc6e74f1c1b6e758b489b","slug":"three-admitted-at-hospital-on-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को डेंगू की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो को डेंगू वार्ड और एक रोगी प्राइवेट वार्ड में रखा
जिला अस्पताल में भर्ती तीन रोगियों को डेंगू होने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों के ब्लड में प्लेटलेट्स बेहद कम हो गए हैं। उन्हें बुखार भी कई दिनों से आ रहा है। प्राइवेट वार्ड में भर्ती एक रोगी को भी डेंगू होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों में डेंगू को लेकर इस कदर खौफ है कि मरीज डॉक्टर से डेंगू की जांच जरूर कराने को कहते हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती दोनों मरीजों को तेज बुखार के साथ हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत है। इनके प्लेटलेट्स न्यूनतम स्तर पर हैं। प्राइवेट वार्ड में भर्ती रोगी के ब्लड में भी प्लेटलेट्स की मात्रा बेहद कम है। डॉक्टरों ने इन तीनों रोगियों को डेंगू होने की आशंका जताई है। पुष्टि के लिए उनकी जांचें कराई जा रही हैं। इससे पहले डीएम के विशेष कार्याधिकारी अनुराग पाल के भांजे की जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। उसे प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। ठीक होने के बाद अब उसकी छुट्टी कर दी गई है। डेंगू से खौफजदा मरीजों की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लंबी लाइन लग रही है। बुखार आने पर हर कोई अपने खून की जांच करवा रहा है। डॉक्टर भी मरीजों को डेंगू की आशंका के चलते प्लेटलेट्स की जांच कराने को लिख रहे हैं। इस वजह से पैथोलॉजी में दो बजे तक लंबी लाइन लगी रहती है।