{"_id":"65d26dffd6f2d7250b0505f7","slug":"threatened-to-kill-a-disabled-person-by-posting-status-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113603-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्टेटस लगाकर दिव्यांग को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्टेटस लगाकर दिव्यांग को दी जान से मारने की धमकी
Mon, 19 Feb 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दोस्त के झगड़े में बीचबचाव करने पर दिव्यांग की पिटाई के बाद अब आरोपी व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आईटीआई कॉलोनी निवासी ड्राइवर सोमपाल दिव्यांग हैं। उनकी शीन मोहम्मद से दोस्ती है। छह फरवरी को वह दोस्त के घर कार की चाबी देने गए थे। इस दौरान रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी इरफान, रिजवान, इकलाख, अशफाक व नोती गुप्ता पुरानी रंजिश के चलते शीन मोहम्मद को लोहे व धारदार हथियार से पिटाई कर रहे थे। सोमपाल ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उस पर भी हमलावर हो गए। पिटाई में उसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। सिर में भी काफी चोटें आईं। उनका काफी दिन तक बरेली में इलाज चला। सोमपाल का आरोप है कि अब दबंग किस्म के लोग सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आराेपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।