फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those who commented on Colonel Sofia Qureshi were opposed

Shahjahanpur News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वालों का किया विरोध

Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Those who commented on Colonel Sofia Qureshi were opposed
शाहजहांपुर में जुलूस निकालते अल्पसंख्यक के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर संगठन ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वालाें का विरोध किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विजय शाह की फोटो पर कट का निशान लगाकर गांधी भवन तक पैदल मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी की। दोनों को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश महासचिव फरीद अली खान ने कहा कि भाजपा के नेताओं की मानसिकता समय-समय पर उजागर होती रही है। महिला, किसान, युवा, मुस्लिम विरोधी बयान आते रहते हैं। अब तो उन्होंने सारी हद पार कर दी, जिस समय देश एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है, उसी समय भाजपा के नेता सेना विरोधी भाषा बोल रहे हैं। यह शर्मनाक है। प्रदेश सचिव जाने आलम, महानगर अध्यक्ष तस्दीक अंसारी, मकदूम अली, दानिश सिद्दीकी, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed