फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those returning are not getting seats... Passengers in trains have increased fivefold.

Shahjahanpur News: लौटने वालों को नहीं मिल रही सीट ... ट्रेनों में पांच गुना बढ़ गए यात्री

Fri, 06 Mar 2026 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Those returning are not getting seats... Passengers in trains have increased fivefold.
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। होली मनाने आने वालों ने वापसी करना शुरू कर दिया है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में खूब भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते जनरल बाेगी में सीट के लिए मारा-मारी मची है। आंकड़ों पर नजर डालें तो होली वाले दिन की अपेक्षा पांच गुना यात्री बढ़ गए हैं। भीड़ के चलते यात्रियों के लिए बैठने के लिए प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त बेंच भी नहीं हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अप और डाउन लाइन पर 35 जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन होता है। होली पर इन ट्रेनों से आने वालों की संख्या ज्यादा थी, जबकि जाने वाले काफी कम थे। इसके चलते रेलवे की टिकट बिक्री पर भी फर्क पड़ा था। त्योहार पर घर आए लोगों ने अब वापसी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अवकाश खत्म होने के बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ उमड़ी। डाउन लाइन पर मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के आते ही यात्री सीट घेरने के लिए उमड़ पड़े। पहले से भरकर आई ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में नोकझोंक भी हो गई। यात्री अधिक थे, जबकि जनरल बोगी मात्र दो थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को सवार होने में काफी दिक्कत आई। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन रवाना हो गई, लेकिन भीड़ के कारण काफी यात्री इंतजार करते रहे। उसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस आने पर भी यही स्थिति रही। इस ट्रेन के कोच कुछ खाली होने के चलते अधिकतर यात्री सवार हो गए। इसी तरह अन्य ट्रेनों की हालत भी ऐसी ही है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो होली के बाद जनरल टिकटों की बिक्री में उछाल आया है। रेल अफसराें के अनुसार, मंगलवार को पूरे दिन में 3700 टिकट बिके थे, जबकि होली वाले दिन मात्र दो हजार यात्रियों ने सफर किया। बृहस्पतिवार को 10540 रेल टिकट बिके हैं, जो होली वाले दिन की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कामगारों के लौटने के चलते यात्री संख्या में इजाफा होगा।
--
प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त सीटें नहीं, जमीन पर बैठने के लिए मजबूर यात्रीरेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कार्य पूरा होने के बावजूद पर्याप्त सीटें नहीं डाली गईं हैं। इसके चलते यात्रियों को जमीन में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। जहां पर टिनशेड है, वहां पर गिनी-चुनी सीटें पड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
--
दिव्यांग कोच पर कब्जा, लगेज यान में सफर की मजबूरी
शुक्रवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में लोगों ने कब्जा कर लिया और गेट को बंद कर लिया। इसके चलते दिव्यांगों को दुश्वारी से जूझना पड़ा। लगेज यान में ट्राईसिकिल पर बैठे यात्री ने बताया कि दिव्यांग कोच में जगह नहीं मिली। इस वजह से पार्सल यान में सवार हो गए।
--
दिल्ली रूट पर यात्री बढ़ने पर बढ़ाएंगे बसें
शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेनों में जगह नहीं होने के चलते लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते दिल्ली रूट पर 50 बसों को लंबे रूट पर दाैड़ाया जा रहा है। हालांकि, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों को बढ़ाने की तैयारी है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बसों में वापस जाने वालों की भीड़ चल रही है। लोकल रूट पर भी पर्याप्त बसों को लगाया है।
--
लखनऊ जाने के लिए निकले थे, लेकिन राज्यरानी एक्सप्रेस में काफी ज्यादा भीड़ थी। पैर रखने की जगह नहीं होने के चलते जाने का इरादा निरस्त कर दिया।
-रामजी शुक्ला, यात्री
--
अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। चढ़ने के दौरान आए दिन लोगों की नोकझोंक हो जाती है। सुरक्षा एजेंसी भी इस ओर ध्यान नहीं देती हैं।
-लालू वर्मा, यात्री
--
होली पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बुकिंग, आरक्षण काउंटर्स, सहयोग केंद्र, टिकट चेकिंग स्टॉफ, एनाउंसमेंट सिस्टम स्टॉफ आदि को यात्रियों के सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है। यात्री हित में स्पेशल गाड़ियों का संचालन कर रहे हैं। अनेक ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की गई है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन अप्रैल तक होगा।

-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जमीन पर  बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed