फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves ransacked four houses in one night in Mirzapur

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में एक रात में चोरों ने खंगाले चार घर

Mon, 26 Jun 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked four houses in one night in Mirzapur
फोटो 42, मिर्जापुर के आलमगंज में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी दिखाते महेश। संवाद
मिर्जापुर। ग्राम पाठकपुर और आलमगंज में शनिवार रात चोर चार घरों से एक लाख 56 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने पांचवें घर में भी नकाब लगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जाग जाने पर चोर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


ग्राम पाठकपुर निवासी राजवीर उर्फ भूरे ने बताया कि उनके मकान में चोर पीछे लगी खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गए और दो संदूक उठा ले गए। इसमें एक लाख रुपये, जेवर आदि रखे थे। चोर कमरे में टंगी पैंट की जेब से भी पांच हजार रुपये ले गए। राजवीर ने बताया कि वह रात में फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। उसकी भतीजी निशा की रविवार को बरात आ रही है। घर आए मेहमान और परिवार के लोग आंगन में सोए हुए थे। चोर कमरे से चोरी कर ले गए संदूक को घर से 50 मीटर दूर बाग में छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

पाठकपुर से सटे हुए ग्राम आलमगंज में महेश कुशवाहा के घर में पीछे की ओर से घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी के लॉक तोड़कर 51 हजार की नकदी और जेवर ले गए। इसी गांव में रामरहीस के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया और संदूक में रखे जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर ससुराल से मायके आई रामरहीस कि बेटी सोवन ने बताया कि उसके पिता परिवार सहित दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं। वे कुछ दिन पहले ही दिल्ली गये हैं। वह दिल्ली से आ रहे हैं। चोर इसी गांव के नेतराम के घर से संदूक में रखे जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव के सीताराम के मकान के पीछे नकब लगाने का प्रयास किया। चोरी की घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed