{"_id":"67207e9178883ab322097d35","slug":"thief-cut-the-shutters-of-three-shops-and-committed-theft-in-shahjahanpur-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्योहार पर सक्रिय हुए चोर, तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्योहार पर सक्रिय हुए चोर, तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये की चोरी
Tue, 29 Oct 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:13 PM IST
सार
शाहजहांपुर में त्योहार पर चोर सक्रिय हो गए हैं। रोजा में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों से चोरी कर ली। मंगलवार सुबह लोग टहलने निकले तो शटर खुले तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
दुकान के बाहर टूटा पड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात सराफा व्यापारी समेत तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना पर सीओ सदर ने मौका मुआयना किया। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
रोजा क्षेत्र के जम्मूका दोराहा के पास तीन दुकानों को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। सराफा व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान का का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये, छह लाख के जेवर चोरी कर लिए। उनके पड़ोस में ही दिनेश गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर चोर घुस गए। दिनेश गुप्ता पीछे के मकान में ही सो रहे थे। शोर होने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध दिखे हैं। इसी तरह रियाज अहमद की रेता बजरी की दुकान से पांच हजार रुपये की चोरी हुई है। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन