{"_id":"68b49d57b5c2f1f63a036437","slug":"there-will-be-a-ban-on-dj-and-music-system-in-the-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-151667-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जुलूस में डीजे व म्यूजिक सिस्टम पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जुलूस में डीजे व म्यूजिक सिस्टम पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जुलूसे मीलाद की जानकारी देते हाफिज अनीस अत्तारी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मीलाद पांच सितंबर को सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन स्थित नूरी मस्जिद से निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
रविवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में हुई प्रेसवार्ता में जिला निगरां हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि जुलूस को शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्न मार्ग से गुजरने के बाद जुलूस का समापन अंजान चौकी के पीछे कटहल वाली मस्जिद के पास होगा।
उन्होंने अपील की कि जुलूस में आने वाले सभी लोग अदबो के साथ शामिल हों। बताया कि इस वर्ष धार्मिक स्थलों के पास तैनात वालंटियर सुरक्षा जैकेट में नजर आएंगे। डीजे, म्यूजिक सिस्टम व बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस मौके पर नाजिम अत्तारी, सरताज अत्तारी व रिजवान अत्तारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
त्योहार शांति से मनाने की अपील
खुटार। शांति समिति ही बैठक में थाना प्रभारी आरके रावत ने त्योहार शांति से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी नई परंपरा डालने का प्रयास नहीं करें। कहीं कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस दस स्थानों पर निकाला जाता है, जुलूस में शांति बनाए रखें। संवाद