फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was power failure for 18 hours in Mirzapur and 10 hours in Kalan.

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में 18 और कलान में 10 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for 18 hours in Mirzapur and 10 hours in Kalan.
शाहजहांपुर। कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में मंगलवार को उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। कार्य पूर्ण होने के बाद शाम में बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

कलान में परौर रोड पर सड़क निर्माण होने के चलते खंभा शिफ्टिंग करने का काम चल रहा है। इसके चलते सुबह आठ बजे शटडाउन लिया गया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियाें ने लाइन को हटाने के लिए दूसरी जगह पर पोल लगाने का काम शुरू कराया। इसके चलते पूरे दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रही। लगातार बिजली गायब रहने की वजह से मोबाइल व इंवर्टर भी डाउन हो गए। लघु उद्योग भी चौपट हो गए। लोगों को काफी दुश्वारियों को सामना करना पड़ा। उपकेंद्र पर फोन कर कर्मियों को खरी-खोटी भी सुनाई। शाम करीब छह बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इसी तरह मिर्जापुर में रात 12 बजे से बिजली गुल रही। लोग पूरे दिन बिजली का इंतजार करते रहे। शाम करीब छह बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन जलालाबाद मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि कलान में शटडाउन लेकर कार्य कराए जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूर्ण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आरडीडीएस योजना से कार्य, गर्मी में मिलेगी राहत
-कलान क्षेत्र में आरडीडीएस योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। पुराने खंभे, लाइन, ब्रेकर आदि नई जगह पर लगाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता मुदित सोनकर ने बताया कि अभी कार्य होने से गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed