फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was peace after seeing the mother... but there was sadness in the atmosphere

मां के दर्शन कर शांति तो मिली...पर माहौल में थी उदासी

Sun, 02 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was peace after seeing the mother... but there was sadness in the atmosphere
शाहजहांपुर। जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी के धाम में शुक्रवार रात मची भगदड़ में कई लोगों की मौत के बाद जिले से गए लोगों के परिवार चिंतित हो गए हैं। दर्शन को गए प्रसपा के प्रांतीय महासचिव
विज्ञापन

लखन सिंह से किसी तरह फोन पर संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने दर्शन किया तो लगा कि मां की विशेष कृपा है। लेकिन वहां नजारा बहुत उदास था।
विज्ञापन

जिले से प्रसपा के प्रांतीय महासचिव लखनप्रताप सिंह देवी दर्शन के लिए गए हैं। शुक्रवार रात घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के लोग चिंतित हो गए। उनके मोबाइल फोन पर परिजन ने संपर्क किया तो बातचीत नहीं हो पाने से वे और परेशान हो गए। हालांकि बाद में परिजन से उनकी बातचीत हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। दरअसल, कटरा क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कनेक्टिविटी की दिक्कत के कारण लोगों को संपर्क साधने में दिक्कत आई। बाद में किसी तरह बात हुई तो लोगों ने चैन की सांस ली। वह वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले शहर के दुर्गा एन्क्लेव निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लखन प्रताप सिंह ने मोबाइल पर बातचीत में हादसे के बाद धाम के आसपास के इलाके का आंखों देखा हाल सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के साथ शहर के तीन-चार अन्य परिवारों के सदस्य भी दर्शन करने गए हैं। सभी ने रात कटरा मेें बिताई क्योंकि सुबह दर्शन करने का इरादा था। इससे पहले रात करीब 2.30 बजे धाम पर हुए हादसे की खबर आ गई।

लखन प्रताप के मुताबिक इसी के साथ स्थानीय अधिकारियों ने यात्रा रोक दिए जाने की जानकारी दी। जो जहां था, उसने वहीं से लौटाना शुरू कर दिया। इसी बीच हेलिकॉप्टर अधिकारी धाम पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद यात्रा फिर शुरू करा दी, क्योंकि नए वर्ष में माता रानी के दर्शन को धाम से लेकर कटरा तक करीब एक से सवा लाख श्रद्धालु मौजूद थे। इस तरह करीब ढाई घंटे बाद सूर्योदय से फिर यात्रा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि वह ओर उनकी टोली के सदस्य सुबह हेलिकॉप्टर से धाम जाकर माता के दर्शन कर आए हैं, लेकिन किसी के भी चेहरे पर स्वाभाविक रौनक नहीं दिखी। धाम पर अपनी तरह का यह पहला हादसा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed