{"_id":"692b32b1a38a636c180ac5bf","slug":"there-should-be-no-negligence-in-sir-divisional-commissioner-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-158991-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर में नहीं होनी चाहिए लापरवाही : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर में नहीं होनी चाहिए लापरवाही : मंडलायुक्त
Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की स्थिति समीक्षा की। डीएम ने अभियान के प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
मंडलायुक्त ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए। निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्रों को प्राप्त कर डिजिटलाइजेशन बीएलओ से कराया जाए। मंडलायुक्त ने एसआईआर कार्य में जुड़े हुए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-- --
तिलहर में मंडलायुक्त ने की समीक्षा
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मंडलायुक्त भूपेंद्र कुमार चौधरी ने तिलहर तहसील परिसर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उनके साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बैठक में जनपद के सभी इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रार ऑफिसर्स (ईआरओ) और असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रार ऑफिसर्स (एआरओ) से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने लंबित एसआईआर कार्यों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। संवाद