फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is still more progress in the field of science and technology: Vice Chancellor

विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत को अभी और आगे बढ़ना है : कुलपति

Tue, 01 Mar 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
There is still more progress in the field of science and technology: Vice Chancellor
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह सेमिनार को संबोधित करते हुए - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में मुमुक्षु महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को प्रार्थना व रुद्र महायज्ञ हुआ। इसके बाद विज्ञान संकाय के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह कहा कि शिक्षक को परंपरागत ज्ञान के स्थान पर प्रतियोगिता पर केंद्रित रहना चाहिए। विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत को अभी और आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सैद्धांतिक रूप से भले ही आगे हों, किंतु प्रायोगिक दृष्टि से अभी पीछे हैं। विशिष्ट अतिथि जीएफ कॉलेज रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, एसएस कॉलेज जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव डॉ अवनीश मिश्रा, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अवस्थी, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता चिन्मयानंद, प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. रजत कुमार सिंह, सुमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चित्रकला विभाग की ओर से डॉ. अर्चना गर्ग के संयोजन में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद के 75 वर्ष की समर्पण यात्रा को छायाचित्रों के माध्यम से सजाकर प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed