फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is no provision to extinguish the fire in the hospitals, the tanks are small

अस्पतालों में आग बुझाने का इंतजाम नहीं, टैंक छोटे मिले, पंप में प्रेशर तक नहीं

Sat, 10 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is no provision to extinguish the fire in the hospitals, the tanks are small
शाहजहांपुर में मॉक ड्रिल करते दमकल यूनिट के अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फायरब्रिगेड की टीम ने बृहस्पतिवार को अंटा मोहल्ले के आसपास अस्पतालों की जांच की। अस्पतालों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने पर सीएफओ ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी है। अस्पतालों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

लखनऊ के होटल में हुए हादसे के बाद सीएफओ रेहान अली ने चेकिंग अभियान शुरू किया। बंथरा स्थित इंडियन ऑयल के डिपो में कर्मचारियों से फायर टेंडर चलवाकर दिखवाने के साथ ही आग बुझाने के टिप्स भी दिए। बरेली मोड़ पर एक गोदाम का निरीक्षण किया। यहां पर दालें रखी पाईं गईं। गोदाम में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। फायर सेफ्टी का कोई उपकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, साथ ही गोदाम मालिक को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

वहीं, फायरब्रिगेड की दूसरी यूनिट ने अंटा चौराहों के आसपास अस्पतालों का जायजा लिया। अस्पतालों में पंप में प्रेशर तक नहीं मिला था। स्मोक डिटेक्टर भी खराब थे। अग्निशमन यंत्र भी ठीक नहीं मिले। सीएफओ ने बताया कि जहां पर व्यवस्थाएं बेहतर नहीं मिली हैं। उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed